फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leopard killed goat and dog in Auhar and Rishikesh in Bilaspur

औहर और ऋषिकेश में तेंदुए का आतंक,बकरी और कुत्ते को बनाया शिकार

Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed goat and dog in Auhar and Rishikesh in Bilaspur
Leopard killed goat and dog in Auhar and Rishikesh in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़/ऋषिकेश(बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर और ऋषिकेश में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। लोगों का अकेले और शाम के बाद घरों से बाहर निकलना, पश्ुाओं को बाहर रखना खतरे से खाली नहीं है। वहीं, दोनों पंचायतों के प्रधानों ने वन विभाग से मांग की है कि वह तेंदुए को पकड़ने के लिए उनकी पंचायतों में पिंजरा लगाए।
औहर पंचायत के गांव भजवानी में तेंदुए ने दिनदहाड़े बकरी को अपना शिकार बना लिया। स्थानीय निवासी तिलक राज पुत्र नाथूराम ने बताया कि दोपहर के समय अपनी बकरियों को रुकमणी कुंड के साथ लगती जमीन में चरने के लिए छोड़ दिया था तथा स्वयं वहां साथ ही अपने काम में व्यस्त हो गए। अचानक तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों के हल्ला करने पर तेंदुआ वहां से भाग गया, लेकिन बकरी की जान चली गई थी। ग्राम पंचायत औहर की प्रधान प्रेम लता ठाकुर, उप प्रधान रणजीत सिंह, वार्ड सदस्य रामप्यारी ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित राहत राशि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ ऋषिकेश के गांव धराड़सानी में मंगलवार रात को रामदास के घर पर तेंदुए ने कुत्तों पर हमला कर दिया और एक कुत्ते को घायल कर दिया। वहीं, एक को उठाकर ले गया।

ऋषिकेश की प्रधान वंदना कुमारी ने कहा कि वन विभाग जल्द से जल्द क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए। कहा कि तीन फरवरी से स्कूल शुरू हो रहे हैं और स्कूल जाने के रास्ते भी जंगल से होकर जाते हैं। कोईना गांव से आने वाले बच्चे या अन्य गांव के बच्चे पैदल आते हैं तो वह जंगल के रास्ते से ही आते हैं। इससे पहले कि कोई अनहोनी हो, वन विभाग इस पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed