फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leopard attacked by dog, had to flee from the spot

Bilaspur News: तेंदुए पर कुत्ते ने किया हमला, मौके से पड़ा भागना

Sat, 19 Jul 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked by dog, had to flee from the spot
कोसरियां दनोह गांव में तेंदुए के आने से लोगों में दहशत
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते दनोह कोसरियां गांव में शिकार करने आए तेंदुए पर पालतू कुत्ते ने ही हमला कर दिया। कुत्ते के हमले के बाद तेंदुए को ही भागना पड़ा। घटना की और गांव की सड़क पर तेंदुए के चहलकदमी करते हुए सीसीटीवी की वीडियो भी सामने आई है।

तेंदुए के गांव में आने से लोग दहशत में है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ कर किसी अन्य जगह छोड़ने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अनुसार दनोह कोसरियां गांव में पिछले कुछ दिन से रात को तेंदुआ आ रहा है। शुक्रवार रात को तेंदुए ने स्थानीय निवासी राजेश कुमार के दो कुत्तों पर घात लगाई थी। इसी बीच एक कुत्ते ने तेंदुए को देख लिया। इसके बाद कुत्ता दौड़कर तेंदुए पर झपट पड़ा। इस हमले के बाद तेंदुए को मौके से भागना पड़ा। वहीं, इसके बाद तेंदुआ व्यासा देवी के घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। घर में मौजूद लोगों ने अपने कमरे से शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भी भाग गया। ओयल पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से कोसरियां दनोह के आसपास एक तेंदुआ घूम रहा है। वह कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। पिछली रात को भी तेंदुए ने पालतू कुत्तों पर घात लगाई थी, लेकिन कुत्ते ने पहले ही तेंदुए पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव में देर रात को लोग अपने घरों को लौटते हैं। ऐसे लोगों को भी तेंदुए से खतरा है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों को उसके खौफ से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed