फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Left Congress and joined BJP

Bilaspur News: कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा भाजपा का दामन

Thu, 16 May 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Left Congress and joined BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। वीरवार को केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के कार्यक्रमों के दौरान सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल की मौजूदगी में लगभग 40 लोगों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भगवा पटका पहन लिया। इनमें से बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। अनुराग ठाकुर व त्रिलोक जमवाल ने भाजपा के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया। कुठेड़ा, भलस्वाए, तल्याणा, तलवाड़ा व मैहरी-काथला में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भलस्वाए की रामप्यारी, सपना, उर्मिला, वनिता, आशीष, रतनी देवी, मोनिका, रानी उर्फ उषा, कृष्णी देवी, राधा, राजो देवी व नीलम कुमारी, तल्याणा के अमरनाथ, तलवाड़ा की राजकुमारी व अनिल, कुठेड़ा के सुशील, कैप्टन जगदीश कटोच व कविता तथा मैहरी-काथला के हंसराज शर्मा, बंशीराम ठाकुर, सुखदेव ठाकुर व कमला ठाकुर ने भगवा चोला ओढ़ा। इससे पहले त्रिलोक जमवाल की अगुवाई में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत पिछले 2 दिनों में हरनोड़ा के दौलतराम शर्मा, ननावां के पंडित मधुराम व सुरेंद्र, तलवाड़ा के राजेंद्र गौतम व जोगेंद्र ठाकुर तथा पटेर के हेमराज भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

अनुराग ठाकुर व त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की तरह कार्यकर्ता भी इस पार्टी में हावी परिवारवाद व भाई-भतीजावाद, मनमानी व तानाशाही से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed