{"_id":"68ea4ca237748382a30d6fbf","slug":"launch-of-pm-dhan-dhanya-agriculture-scheme-program-held-in-jhanduta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-146272-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झंडूता में हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झंडूता में हुआ कार्यक्रम
Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने लाइव सुना योजना पर पीएम मोदी का संबोधन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम धन-धान्य कृषि योजना के शुभारंभ पर झंडूता उपमंडल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में विशेष कार्यक्रम हुआ, दिल्ली से लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कार्यक्रम को स्थानीय किसानों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ और स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना के प्रमुख उद्देश्यों को साझा किया। योजना के तहत कम उत्पादकता वाले जिलों में कृषि सुधार, फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और आसान ऋण उपलब्धता जैसी पहलों पर ध्यान दिया जाएगा। यह योजना देश के 100 चयनित जिलों में 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के डॉ. गौरव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र जिला बिलासपुर है। उन्होंने कहा कि यह हमारे जिले के लिए गर्व का विषय है। योजना से स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।