फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Large section of road washed away in heavy rain; Ghumarwin-Karyal Road closed.

Bilaspur News: तेज बारिश में बह गया सड़क का बड़ा हिस्सा, घुमारवीं-करयालग मार्ग बंद

Wed, 19 Aug 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Large section of road washed away in heavy rain; Ghumarwin-Karyal Road closed.
ग्राम पंचायत कसारू के करयालग गांव में बारिश से टूटा सड़क का बड़ा हिस्सा। संवाद
जमीन खिसकने से बड़ाघाट-घुमारवीं वाया करयालग सड़क क्षतिग्रस्त,वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जमीन में पड़ी दरारों ने दे दिया था खतरे का संकेत, बारिश ने बिगाड़ी स्थिति
2018 में इसी क्षेत्र में जमीन खिसकने से कई परिवार हुए थे प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कसारू के करयालग गांव में मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद बड़ाघाट-घुमारवीं वाया करयालग सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन समेत बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। मार्ग बंद होने से परिवहन निगम की बस सेवा भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद सड़क के आसपास की जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थीं। जमीन खिसकने से सड़क पर भी खतरा मंडरा रहा था। मंगलवार शाम बारिश तेज होने के बाद जमीन फिर खिसकी और सड़क का काफी हिस्सा टूटकर बह गया। मार्ग बंद होने से करयालग और आसपास के गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रोजाना घुमारवीं आने-जाने वाले लोगों के साथ विद्यार्थियों को भी परेशानी होगी। बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों की निर्भरता वैकल्पिक मार्गों और निजी वाहनों पर बढ़ गई है।
इसी क्षेत्र में वर्ष 2018 में भी जमीन खिसकने से भारी नुकसान हुआ था। कई मकान इसकी चपेट में आए थे और अनेक परिवारों को बेघर होना पड़ा था। आठ साल बाद दोबारा जमीन खिसकने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सड़क के साथ प्रस्तावित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के लिए जमीन समतल करने का कार्य भी चल रहा है। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका शिलान्यास किया था। परियोजना स्थल के समीप जमीन खिसकने से स्थानीय लोग तकनीकी निरीक्षण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के सहायक अभियंता अनुज पराशर ने बताया कि मौके का जायजा लिया गया है। सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। विभाग मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed