फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   laptop to briliant sudents

जिले के 1,523 मेधावियों को मिले लैपटॉप, खिले चेहरे

Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
laptop to briliant sudents
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देते मंत्री राजेंद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में बुधवार को 1,523 मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के 650 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।
विज्ञापन

शहीद अश्वनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के 330 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के 206 मेधावी विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने लैपटॉप वितरित किए। सदर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के 284 मेधावी विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुभाष ठाकुर ने लैपटॉप वितरित किए। इन कार्यक्रमों में उपनिदेशक प्रारंभिक कुलभूषण राकेश, उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजकुमार शर्मा, झंडूता पाठशाला के प्रधानाचार्य पवन सांख्यान, प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर सहित अभिभावक और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
लॉकडाउन में लैपटॉप की जरूरत हुई महसूस
घुमारवीं विधानसभा के अंतर्गत पन्याला गांव के सौरव ठाकुर ने कहा कि लैपटॉप पाकर खुश हूं। घुमारवीं डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहा हूं। लॉकडाउन के समय लैपटॉप की अधिक जरूरत महसूस हुई। यदि लैपटॉप लॉकडाउन के समय मिल गए होते तो ऑनलाइन पढ़ाई करने में सुविधा रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
देरी से मिला लैपटॉप, पढ़ाई करने में होगा मददगार
डंगार स्कूल के पूर्व छात्र सौरभ ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी करते हैं। लैपटॉप पाकर बहुत खुश हूं। सरकार की ओर से लैपटॉप देरी से मिला है। अब इसका पढ़ाई करने में भरपूर फायदा उठाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed