{"_id":"69f09e47acfea05c680bb42f","slug":"laopard-killed-goat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158871-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घ्याना गांव में तेंदुए का आतंक, बकरे को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घ्याना गांव में तेंदुए का आतंक, बकरे को बनाया शिकार
विज्ञापन
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंघी के गांव घ्याना में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार शाम तेंदुए ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। सीमा देवी अपने घर के समीप बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और एक बकरे को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के कारण पशुधन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही अब लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही टीम मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।