फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   land to be selected for taxi stand

घुमारवीं में टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए प्रशासन ने की बैठक

Wed, 25 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
land to be selected for taxi stand
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं एसडीएम कार्यालय में शहर में टैक्सी स्टैंड और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम राजीव ठाकुर ने की। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज सांख्यान, तहसीलदार घुमारवीं, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और एनएच विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव ठाकुर ने शहर में पार्किंग की समस्या पर चिंता जाहिर की। नगर परिषद और तहसीलदार को टैक्सी स्टैंड के लिए जगह चिह्नित करने के आदेश दिए। टैक्सी चालकों ने कुछ दिन पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग को टैक्सी स्टैंड के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। एसडीएम ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हल निकालने का प्रयास किया। टैक्सी चालकों ने एसडीएम की बात मानते हुए अनशन एक महीने के लिए टाल दिया है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि अगर एक महीने के अंदर टैक्सी स्टैंड के लिए जगह नहीं मिली तो एक अक्तूबर से मंत्री राजेंद्र गर्ग के घर के प्रंागण में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के लिए जगह चिह्नित करने के लिए तहसीलदार को आदेश जारी किए गए हैं। नगर परिषद को भी आदेश दिए गए हैं कि प्राइवेट पार्किंग की जगहों की सूची बनाए और वहां पर रेट लिस्ट व पार्किंग बोर्ड लगाने की व्यवस्था करे। अगर कोई व्यक्ति अपनी प्राइवेट भूमि पर स्वयं पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर सकता तो उसकी सहमति से परिषद पार्किंग की व्यवस्था कर सकती है। वहां पर नगर परिषद की ओर से कर्मचारी भी नियुक्त किया जा सकता है। टैक्सी यूनियन के प्रधान सन्नी कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के कहने पर आमरण अनशन एक महीने के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed