फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Land acquisition officer's letter to NHAI, next action will be taken only after fixing the date

Bilaspur News: एनएचएआई को भू-अर्जन अधिकारी का पत्र, तिथि निर्धारण के बाद ही होगी अगली कार्रवाई

Mon, 19 May 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 19 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition officer's letter to NHAI, next action will be taken only after fixing the date
संशोधित खबर
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त करने का भी किया आग्रह
318 मकानों को मिला है परियोजना में मुआवजा, मौके पर अब भी मौजूद हैं अधिकांश भवन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित मकानों को लेकर भू-अर्जन अधिकारी, विशेष भू-अधिग्रहण इकाई बिलासपुर ने एनएचएआई (पीआईयू) मंडी को पत्र भेजकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मकानों की छानबीन के लिए तिथि तय करने का आग्रह किया है। यह पत्र तीन मई को भेजा गया है।
पत्र में उल्लेख है कि इससे पहले भी 22 अप्रैल को इस विषय पर पत्र भेजा गया था, लेकिन तिथि निर्धारित न होने के चलते अगली कार्रवाई रुकी हुई है। अपील संख्या 11-27/24 और 28-44/25 को लेकर यह पत्र जारी किया गया है। अधिकारी ने परियोजना निदेशक को तकनीकी अधिकारी नियुक्त करके समय सीमा निर्धारित करने का आग्रह किया है। बताते चलें कि तकनीकी अधिकारी की नियुक्ति के बिना यह तय करना मुश्किल होगा कि उक्त भवन अधिग्रहीत जमीन के अंदर हैं या नहीं। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार किरतपुर से नेरचौक और नेरचौक से पंडोह तक परियोजना के तहत कुल 318 मकानों का मुआवजा आवंटित किया जा चुका है। लेकिन मुआवजा आवंटन और परियोजना तैयार होने के बाद भी डैहर से पंडोह तक और गरा से बलोह तक यह मकान मौके पर मौजूद हैं। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति मामले को लेकर उच्च न्यायालय गई है। समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट को दिए गए शपथपत्र में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने केवल छह मकानों के मौके पर मौजूद होने की बात कही है। इनमें से चार मकान ध्वस्त, एक मकान से जुड़ी याचिका विचाराधीन तथा एक मकान मौके पर मौजूद बताया गया है।
विज्ञापन

भू अर्जन अधिकारी के अनुसार कुछ भवन स्वामियों ने अपने मकानों का कुछ भाग तोड़कर मरम्मत की है, जिससे यह तय करना कठिन हो गया है कि भवन नया है या अधिग्रहण से पूर्व का। पटवार सर्कल अमरपुर-बकरोआ ने कुछ मकानों के मौके पर मौजूद होने की पुष्टि की है, पर ये मकान अधिग्रहण क्षेत्र से बाहर बताए गए हैं। वहीं, पटवार सर्कल रोहिण और मल्यावर की रिपोर्ट में मकानों को ध्वस्त बताया गया है। इसके विपरीत, विद्युत उपमंडल कंदरौर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन मकानों के बिजली व जल कनेक्शन अभी तक चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed