{"_id":"61d33d2eefe1394b8f68558f","slug":"lady-died-after-a-hit-by-a-bike-while-crossing-road-bilaspur-news-sml3955869187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही महिला को मोटरसाईकिल ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रही महिला को मोटरसाईकिल ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। कुठेड़ा में सड़क पार कर रही एक महिला की बाइक की चपेट में आने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घुमारवीं की तरफ से एक मोटरसाइकिल कुठेड़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कुठेड़ा के पास सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आ गई। बाइक की जोरदार टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई।
घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा ले जाया गया। उपचार के दौरान थोड़ी ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि फौरी जांच में हादसा बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण होना पाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी बाइक चालक राजेश कुमार निवासी गांव लोहारडा तहसील बलद्वाडा जिला मंडी के खिलाफ घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।