{"_id":"612924928ebc3e79f250f01b","slug":"lady-committed-sucide-bilaspur-news-sml381831911","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में बोली-मेरा आखिरी फेरा, रेन शेल्टर में खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में बोली-मेरा आखिरी फेरा, रेन शेल्टर में खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने आई बहन ने कहा कि यह उसका आखिरी फेरा है। इसके बाद उसने रेन शेल्टर में जहर खाकर जान दे दी।
तलाई थाना के तहत सुन्हाणी में मंडी जिले की एक विवाहिता ने रेन शेल्टर में जहरीला पदार्थ खा लिया। संदिग्ध हालत में वीरवार देर रात को विवाहिता रेन शेल्टर में पड़ी मिली। लोगों ने महिला को बरठीं अस्पताल पहुंचाया। उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। तलाई पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पिता हंसराज पुत्र स्वर्गीय परसराम गांव पड़ासला डाकघर ब्रांग तहसील सरकाघाट जिला मंडी ने तलाई थाना में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कहा कि उसकी बेटी को पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। दो बेटियों की गांव कलश डाकघर थौना मंडी में एक ही परिवार में शादी की है। संगीता देवी की शादी 2003 में शिव राम पुत्र स्वर्गीय मिलकु राम के साथ हुई है। पति शराब पीकर दहेज कम लाने को लेकर मारपीट करता था। दामाद के खिलाफ 17 मई 2014 को थाना सरकाघाट में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद समझौता करवा दिया गया। 22 अगस्त को संगीता रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने आई थी। शाम को यह कहकर चली गई कि यह उसका अंतिम फेरा है क्योंकि पति दहेज के लिए मारपीट करता है। इसके बाद वह सुन्हाणी कैसे पहुंची इसकी कोई जानकारी नहीं है। शिकायतकर्ता ने कहा कि बेटी को पति मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस थाना तलाई में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।