फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ladda wersling game won pamol yougveer.

पनौल के युगवीर ने जीता बड़ी माली का खिताब

Sun, 18 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
ladda wersling game won pamol yougveer.
लद्दा चौगान में आयोजित कुश्ती में विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। - फोटो : अमर उजाला

लद्दा चौगान में आयोजित मेले के दौरान कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें कई नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती की बड़ी माली पनौल के युगवीर ने जीती, जबकि छोटी माली में लद्दा के विशाल विजेता बने।

विज्ञापन


बड़ी माली का फाइनल मुकाबला पनौल के युगवीर और सुंदरनगर के बोधराज के बीच हुआ। इसमें युगवीर ने जीत हासिल की। छोटी माली का फाइनल मुकाबला लद्दा के विशाल और ध्वाल के मुकेश बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें विशाल ने माली अपने नाम की। इसके लिए छोटी माली का सेमीफाइनल श्री नयना देवी के पहलवान पप्पू और लद्दा के विशाल जबकि ध्वाल के मुकेश और घुमारवीं के सुनील के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी माली के विजेता को 5100 और उपविजेता को 4100 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। जबकि छोटी माली के विजेता 3100 और उपविजेता को 2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। लद्दा पंचायत के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह पिंकी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed