फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   labourer died in road accident in bilaspur

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 27 Feb 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
labourer died in road accident in bilaspur
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 शिमला-धर्मशाला पर शुक्रवार रात घुमाणी चौक में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार कृष्णनाथ ने पुलिस शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को करीब 8:20 बजे घुमाणी चौक पर स्थित एक दुकान से सामान लेकर पैदल घर जा रहा था। एक व्यक्ति घुमानी चौक में सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था। उसे अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया था। घायल व्यक्ति सुखिया राम पुत्र कर्मू राम गांव घुमाणी डाकघर कंदरौर तहसील घुमारवीं की दाहिनी टांग और सिर पर चोटें लगी थीं। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

घुमारवीं थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed