फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kyari villagers,submitted,memorandum to the minister

क्यारी के ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kyari villagers,submitted,memorandum to the minister
क्यारी गांव का प्रतिनिधिमंडल पंचायतों को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से मरालते हुए? - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पंचायत कि दो पंचायतें घुमारवीं और दकड़ी को नई पंचायत बनाने की अंतरिम अधिसूचना के उपरांत उपायुक्त के समक्ष एक सप्ताह में आपत्तियां तथा सुझाव आमंत्रित करने की प्रक्रिया के दौरान क्यारी गांव के लोगों ने उन्हें घुमारवीं पंचायत में ही पूर्ववत रखने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने घुमारवीं पंचायत उपप्रधान किशोरी लाल शर्मा की अगुवाई में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा मुद्रण एवं लेखन मंत्री राजेंद्र गर्ग को ज्ञापन सौंपकर क्यारी गांव को घुमारवीं पंचायत में ही यथावत रखने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नवगठित पंचायत दकड़ी में गांव कूलारू, दकड़ी, गल्याना, मरहोल, चुवाड़ी, अबढानी व क्यारी गांव को शामिल किया गया है। जबकि तरौंतडा व टकरेड़ा गांव को घुमारवीं पंचायत में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा घुमारवीं पंचायत का कार्यालय उनके गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर है। इसलिए उन्हें घुमारवीं पंचायत के साथ जोड़ा जाए। उधर खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ज्ञापन को उपयुक्त बिलासपुर को अनुमोदित करते हुए जनहित में मामले का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। प्रतिनिधिमंडल में रोशन लाल, सावित्री देवी, जय लाल, कृष्णु राम, चंपा देवी, उमा देवी, निर्मला देवी सहित करीब दो दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed