{"_id":"6a6e361c070862d0160e023f","slug":"kutheda-nihankashi-road-turns-into-a-stretch-of-potholes-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-164751-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गड्ढों में तब्दील हुई कुठेड़ा-निहानकाशी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गड्ढों में तब्दील हुई कुठेड़ा-निहानकाशी सड़क
विज्ञापन
छह किलोमीटर मार्ग की बदहाली से हजारों लोग परेशान, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
घलयाना के पास सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब, पैदल चलना भी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। कुठेड़ा से निहानकाशी को जोड़ने वाली संपर्क सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
करीब छह किलोमीटर लंबी इस सड़क पर टुंडवीं, घलयाना, बरड़ी, पाल्टी, मसवाड़, फ्योडी, तासली सहित कई गांव स्थित हैं। इन गांवों के लोग रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की खस्ताहाल हालत के कारण बरसात के मौसम में लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं और कई हिस्सों में हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। घलयाना गांव के पास सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां कीचड़ और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। टुंडवीं गांव निवासी कमल किशोर शर्मा, राजेश कुमार, पुन्नू राम, मदन शर्मा, गुलाबा राम, सुनील कुमार और लेख राम, तासली गांव निवासी अनिल कुमार व विंकल कुमार, मसवाड़ निवासी ब्रह्मानंद व प्यार सिंह, भडोल निवासी राजीव शर्मा व सुनील कुमार तथा निहानकाशी निवासी ओंकार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।