{"_id":"65b0f1fa420d857b30020a26","slug":"kuteda-school-celebrate-annual-function-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-12104-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सदर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगदीप सिंह ठाकुर ने की। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में ग्यारहवीं कक्षा के कार्तिक शर्मा को साल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्तिक ने 478 अंकों के साथ दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में 17वां स्थान प्राप्त किया था। बंबर ठाकुर ने कार्तिक शर्मा को पुरस्कार प्रदान किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकनृत्य, गिद्दा, देशभक्ति के तरानों से मन मोह लिया। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गाने पर प्रस्तुति दी। बंबर ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में नशे के सौदागर विद्यार्थियों को निशाना बना रहे हैं। बच्चों को इस बुराई से दूर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य जगदीप सिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।