{"_id":"66699b04f7e28123990dda84","slug":"kuhal-is-in-bad-condition-in-dayoth-for-last-5-years-memorandum-submitted-to-adc-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118722-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दयोथ में 5 साल से कूहल बदहाल, एडीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दयोथ में 5 साल से कूहल बदहाल, एडीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई कूहल की समस्या को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉक्टर निधि पटेल को ज्ञापन सौंपते दियो
बार-बार गुहार लगाने पर भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उपमंडल सदर की दयोथ पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई कूहल में पानी उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि विभाग को निर्देश देने के बाद भी मरम्मत नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि दयोथ, बौह, अंबार, लुहारड़ा, कोठी और मझेड़ गांव के लिए करीब 60 साल पुरानी सिंचाई कूहल है जोकि पिछले करीब 5 साल से क्षतिग्रस्त है। इस कारण इस गांव के किसान अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इन गांव की करीब 300 बीघा जमीन और कृषि विभाग के फार्म की करीब 90 बीघा जमीन की सिंचाई कूहल के माध्यम से होती थी। लेकिन पानी उपलब्ध न होने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। एडीसी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 5 मई को इस समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक कूहल में पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। उन्होंने एडीसी से आग्रह किया कि समस्या का समाधान किया जाए। इस मौके पर भगत सिंह वर्मा, आस्था महिला मंडल दयोथ-बौह की प्रधान रक्षा देवी, शालिग्राम ठाकुर और रामलोक मौजूद रहे।