Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Krsnaa Lab at Regional Hospital Bilaspur closed; patients left struggling to get tests done

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में क्रस्ना लैब बंद, जांच के लिए भटक रहे मरीज

Mon, 02 Nov 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Krsnaa Lab at Regional Hospital Bilaspur closed; patients left struggling to get tests done
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की सरकारी लैब में टेस्ट के लिए पहुंचे मरीज व तीमारदार। संवाद
दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने की हड़ताल,मरीजों को निजी लैब का करना पड़ा रुख
विज्ञापन

अस्पताल की सरकारी लैब पर बढ़ा दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया। इससे अस्पताल में क्रस्ना के माध्यम से होने वाली नियमित लैब जांच सेवाएं बंद हो गई हैं। जांच करवाने पहुंच रहे मरीजों को अब निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में नियमित रूप से होने वाली विभिन्न लैब जांच प्रभावित हुई हैं। मरीज सुबह अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच सेवाएं बंद होने के कारण उन्हें बिना जांच करवाए लौटना पड़ रहा है या निजी लैब में जाकर अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, अस्पताल की सरकारी लैब पर भी जांच का दबाव बढ़ गया है। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को राहत देने के लिए उनके सैंपल लेने की व्यवस्था जारी रखी गई है।
विज्ञापन

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से संबंधित कंपनी को बजट या लंबित भुगतान जारी नहीं किया गया है। इसके चलते कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों का वेतन रोक रखा है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजमर्रा के खर्च और परिवार की जिम्मेदारियां निभाना भी मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वे लगातार अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर उन्हें काम बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि उनका दो महीने का लंबित वेतन जल्द जारी किया जाए, ताकि वे आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल सकें और नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे सकें। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, नियमित जांच सेवाएं प्रभावित होने से क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाने आने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी लैब में जांच करवाने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन 500 के करीब रहती है ओपीडी
क्षेत्रीय अस्पताल में हर दिन करीब 500 से अधिक ओपीडी होती है। इसमें चिकित्सक विभिन्न प्रकार के टेस्ट मरीजों को लिखते हैं। मरीज क्रस्ना लैब का भी रुख करतें हैं, लेकिन सोमवार को लैब बंद होने से उन्हें उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा।
घुमारवीं अस्पताल में जांच सेवाएं रहीं बंद
नागरिक अस्पताल घुमारवीं में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते सोमवार को नियमित जांच सेवाएं बंद रहीं। इससे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिक अस्पताल घुमारवीं में प्रतिदिन औसतन करीब 400 ओपीडी होती है। ऐसे में जांच सेवाएं बंद रहने से मरीजों को सरकारी और निजी लैब का रुख करना पड़ा।

कोट
क्रस्ना लैब में टेस्ट नहीं हुए। लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी लैब में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। सोमवार को मरीजों के विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विभाग प्रयासरत है।
-एके सिंह,चिकित्सा अधीक्षक,क्षेत्रीय अस्पताल

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की सरकारी लैब में टेस्ट के लिए पहुंचे मरीज व तीमारदार। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की सरकारी लैब में टेस्ट के लिए पहुंचे मरीज व तीमारदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed