{"_id":"65f42f0ead796efd1907bc68","slug":"kotdhar-nalwad-fair-should-be-declared-state-level-committee-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114596-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय घोषित किया जाए कोटधार नलवाड़ मेला : समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय घोषित किया जाए कोटधार नलवाड़ मेला : समिति
विज्ञापन
-मेला समिति की बैठक प्राचीन शिव मंदिर लग दयो में आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। कोटधार नलवाड़ मेला समिति की बैठक प्राचीन शिव मंदिर लग दयो के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के प्रधान ज्ञानचंद धीमान ने की।
बैठक में कोटधार नलवाड़ मेला समिति के महासचिव अमरनाथ धीमान सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की कि इस मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित किया जाए। महासचिव ने बताया कि यह मेला ग्राम पंचायत कलोल के गांव लग दयो में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित किया जाता है। यह तीन दिवसीय मेला पिछले साल से कोटधार नलवाड़ मेला समिति के सभी पदाधिकारियों और इलाका निवासियों के सहयोग से शुरू किया गया है। यह मेला पिछले साल बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ है। यह स्थान कोटधार और झंडूता के लोगों की आस्था का केंद्र है। इसमें लगभग 20 पंचायतों का क्षेत्र आता है। बैठक में प्रधान ज्ञानचंद धीमान, उप प्रधान सुनील शर्मा, सचिन बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सूबेदार रामकिशन धीमान, अनिल चंदेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।