{"_id":"602c26d18ebc3ee9771a7aaa","slug":"kishore-dies-after-being-hit-by-train-bilaspur-news-mbd3798703186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में खेत पर जा रहे एक मूक बधिर किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसका आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल गांव पहुंचकर मामले की जांच की है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर गांव के पास की है। ग्राम मुबारकपुर निवासी होरी लाल 15 वर्षीय पुत्र मंगिया मूक बधिर था। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे वह पैदल ही रामपुर-रुद्रपुर रेलवे लाइन किनारे होता हुआ खेत पर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रामपुर से रुद्रपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एके शर्मा ने मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे आननफानन में उठाकर घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों का कहना था कि किशोर जब रेलवे लाइन किनारे जा रहा था तो ट्रेन ने हार्न भी बजाया था, मगर उसे हार्न की आवाज सुनाई न देने की वजह से वह पटरी से दूर नहीं हो सका था। पुलिस ने घटना स्थल और गांव पहुंचकर मामले की जांच की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है।