{"_id":"67092294fe304019cb05d11b","slug":"kisan-fair-started-with-procession-and-bull-worship-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-124818-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शोभायात्रा, बैल पूजन के साथ हुआ किसान मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शोभायात्रा, बैल पूजन के साथ हुआ किसान मेले का आगाज
विज्ञापन
नम्होल में पशु मंडी एवं किसान मेला का धूमधाम से शुभारंभ
-पहले दिन खेले गए जिला स्तरीय महिला, पुरुष कबड्डी मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल में पशु मंडी एवं किसान मेले का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विकास ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शोभायात्रा, बैल पूजन के साथ मेले का आगाज किया गया।
नम्होल बाजार से होते हुए मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद मुख्यातिथि ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बैल पूजन किया। खूंटा गाड़कर मेले की शुरुआत की। मेला कमेटी के अध्यक्ष बाबू राम सिसोदिया ने मेले के आयोजन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता के सहयोग से यह मेला लगातार आयोजित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। मुख्यातिथि को मेला कमेटी ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विकास ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के मेलों का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। इससे भाईचारा बढ़ता है और युवा नशे से दूर रह सकेंगे। विकास ठाकुर ने कहा कुश्ती दोबारा से अगले वर्ष शुरू कराई जाएंगी। कहा कि कुश्ती हमारी शान है। मेले में राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी, जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया, जबकि पुरुष कबड्डी में 12 टीमें शामिल हुईं। पहला मैच बिलासपुर ब्लू और घुमारवीं क्लब के बीच खेला गया। इसमें बिलासपुर ब्लू ने 62-24 के स्कोर से जीत दर्ज की।