फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kiratpur-Nerchowk four-lane: Questions raised on land acquisition without notification

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन : बिना अधिसूचना भूमि अधिग्रहण पर उठे सवाल

Mon, 03 Nov 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kiratpur-Nerchowk four-lane: Questions raised on land acquisition without notification
जिला राजस्व अधिकारी ने एनएचएआई से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

शिकायत पर डीसी कार्यालय ने दिए है जांच कर कार्रवाई के निर्देश
फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति की शिकायत पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के तहत हुई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति की शिकायत पर उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। समिति ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की विशेष भू-अधिग्रहण इकाई बिलासपुर ने बिना अधिसूचना जारी किए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की, जबकि कई मामलों में मूल प्रमाणों की पुष्टि किए बिना निर्णय ले लिया गया।

समिति ने इस संबंध में 23 अक्तूबर को एक स्मरण पत्र उपायुक्त बिलासपुर को भेजा, जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला राजस्व अधिकारी बिलासपुर ने पत्र संख्या बीएलएस-एडीआरए-1(825)/2023, दिनांक 31 अक्तूबर 2025 के माध्यम से विशेष भू-अधिग्रहण अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बिलासपुर को निर्देश दिए हैं कि वे शिकायत से संबंधित सभी बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई करें और की गई कार्रवाई की बिंदुवार रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजें। पत्र में यह भी कहा गया है कि फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति को भी प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी दी जाए, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे। समिति की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि विशेष भू-अधिग्रहण इकाई ने संस्था पर झूठे आरोप लगाए हैं कि वह विभागीय कार्य में बाधा डाल रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायत का निस्तारण नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed