{"_id":"5e176f1b8ebc3e878f25d057","slug":"kidnaping-bilaspur-news-sml320470584","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की पुलिस ने की दाड़ला से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की पुलिस ने की दाड़ला से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहर के साथ लगते क्षेत्र से 6 जनवरी को लापता नाबालिग को पुलिस ने दाड़ला में एक ट्रक से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को भी हिरासत में लिया है। जिसमें दो युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं। खबर की पुष्टि एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को एक नाबालिग अपने घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में शिकायत करवाई थी। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला की लड़की को युवक दाड़ला ले गया है। जहां उसने उसे अपने साथ ट्रक में रखा था। आरोपी नाबालिग लड़की के गांव का ही था और परिवार के साथ भी अच्छे संबंध थे। यही नहीं आरोपी का युवती के घर भी आना जाना आम था।
सूचना के आधार पर पुलिस दाड़ला पहुंची और नाबालिग को ट्रक से बरामद कर लिया। जिसके बाद मौके पर से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में दो युवक नाबालिग पाए गए है। जिन्हें सुधार गृह ऊना भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। नाबालिग 18 जनवरी तक सुधार गृह में रहेंगे।
विज्ञापन
एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि दो नाबालिग सुधार गृह भेज दिए गए हैं। एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।