फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Khil village of Badgaon drinking water crisis

बडग़ांव के खिल गांव में लोगों को एक हफ्ते से नहीं आ रही पानी की सप्लाई

Thu, 23 Dec 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Khil village of Badgaon drinking water crisis
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के खिल गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हालत यह है कि गांव में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। नल से एक बूंद पानी नहीं टपक रहा है। ग्रामीण पेयजल के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के सुस्त रवैयक के कारण मजबूरन ग्रामीणों को टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। विभाग की ओर से हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं और नल शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें मजबूरन सूखे नलों के बिल अदा करने पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग वर्षों से नियमित पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया है कि यदि एक सप्ताह में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। ग्रामीणों हर्षा नंद गौतम, गोपाल गौतम, राजेश गौतम, नित्यानंद गौतम, दया कृष्ण गौतम सहित अन्य ने बताया कि वे जलशक्ति विभाग की लापरवाही से वर्षों से नियमित पेयजल आपूर्ति से महरूम हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है और मजबूरन उन्हें खुद के पैसे खर्च कर टैंकरों के माध्यम से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मियों में तो स्थिति और भी भयंकर हो जाती है। वहीं, सर्दियों में भी पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की गुहार लगाई है। गुस्साए लोगों ने जलशक्ति विभाग को चेताते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर गांव में पेयजल आपूर्ति नियमित मुहैया नहीं करवाई तो विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उधर जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं था। लेकिन स्थिति का जायजा लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed