फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Khelo Mahakumbh cricket competition started in Auhar

Bilaspur News: औहर में शुरू हुई खेलो महाकुंभ की क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 05 Feb 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Khelo Mahakumbh cricket competition started in Auhar
घुमारवीं के औहर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का बल्लेबाजी कर शुभारंभ
13 टीमें ले रही हैं भाग, बम्म पंचायत ने जीता पहला मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। सांसद खेल महाकुंभ सीजन-3 के तहत बुधवार को घुमारवीं के औहर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।


राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच के कारण ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभरने के लिए सांसद खेल महाकुंभ एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। बताया कि इस महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे व अन्य नकारात्मक आदतों से दूर रखना और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियाें को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना की महत्ता पर बल दिया। भराड़ी भाजपा मंडल के अध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में 13 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच ग्राम पंचायत बम्म और ग्राम पंचायत गाहर के बीच खेला गया, जिसमें ग्राम पंचायत बम्म की टीम विजेता रही। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इस प्रतियोगिता के तीन मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर भारत ठाकुर, अरविंद वर्मा, प्रदीप कुमार, नवीन शर्मा, सोहन लाल समेत अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed