फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kavita Sharma honored with Kale Baba Social Service Award

Bilaspur News: कविता शर्मा काले बाबा समाज सेवा सम्मान से सम्मानित

Sun, 07 Apr 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kavita Sharma honored with Kale Baba Social Service Award
-कल्याण कला मंच की मासिक संगोष्ठी बैठक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक संगोष्ठी गांव दनोह में रविंद्र शर्मा के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रधान सुरेंद्र मिन्हास ने की। जबकि मंच संचालन महासचिव तृप्ता कौर मुसाफिर ने किया।

वरिष्ठ कलाकारों ने श्री श्री 1008 काले बाबा जी और मां सरस्वती की प्रतिमाओं के समक्ष धूप दीप जलाकर आशीर्वाद लिया। सेवानिवृत्त शिक्षिका कविता सिसोदिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। दनोह गांव की कविता शर्मा को दिव्यांग बच्चों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए काले बाबा समाज सेवा सम्मान 24 प्रदान किया। इसके अलावा उन्हें पुष्पहार अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया। प्रधान सुरेंद्र मिन्हास ने बताया कि रविंद्र कमल चंदेल के नेतृत्व में मंच के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। मंच ने हिंदी में बाल कविता लेखन पर अंतिम कार्यशाला का आयोजन भी किया। इसमें डॉ. हेमा ठाकुर, शिक्षाविद जीत राम सुमन, सुशील पुंडीर परिंदा और कविता सिसोदिया ने बाल कविता लेखन के टिप्स दिए। पुस्तक के संपादक मंडल में सुरेंद्र मिन्हास को संपादक, तृप्ता देवी कौर मुसाफिर, बीना वर्धन को संपादकीय सहयोगी, डॉ. हेमा देवी ठाकुर, अमरनाथ धीमान, जीतराम सुमन, कविता सिसोदिया और सुशील पुंडीर परिंदा को उप संपादक के रूप में चयनित किया गया। बैठक में कर्मवीर कंडेरा, कुमारी मोनिका, कविता, हेमा देवी और छात्रा पूजा ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। इस संगोष्ठी में सीता जसवाल, चिंता देवी भारद्वाज, कुमारी आशा, लश्करी राम, रिशांत चौहान, बेबी कौशिकी गौतम, राम पाल डोगरा, रविंद्र शर्मा, जमना देवी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed