फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Katval felicitates 12th class board exam toppers in Jhanduta

बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाले मेधावियों को किया सम्मानित

Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Katval felicitates 12th class board exam toppers in Jhanduta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में मेरिट सूची में शामिल झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल ने अपने निवास स्थान पर आयोजित सादे और गरिमापूर्ण समारोह में समानित किया।
इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र समाजसेवी हरीश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक जीतराम कटवाल ने अक्षिता शर्मा, तन्वी देवी, सुशांत वर्मा, वंदना, तृषा, ज्योति, कंचन, आकृति को सम्मानित किया। मेधावियों, अभिभावकों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफल होने के बाद हर व्यक्ति को समाज सेवा विशेष योगदान देना चाहिए। वहीं समाजसेवी हरीश नड्डा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीक के बच्चों को मेरिट में आने के लिए प्रेरित करें तथा समाज को एक नई दिशा प्रदान करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेधावियों और उनके अभिभावकों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। इसी दौरान कला संकाय में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति मिश्रा की दादी ने बताया कि ज्योति के पिता कैंसर के मरीज हैं। बावजूद इसके उसने अपनी पढ़ाई पर कोई फर्क नहीं पड़ने दिया। ज्योति अपने पिता की बीमारी के चलते अपने खेतों में हल भी चलाती हैं।

इस अवसर पर मेधावियों के माता-पिता और अध्यापक मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता परिवेश शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष देवांश चंदेल, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह, प्रधानाचार्य यशपाल पटियाल, प्रवक्ता मदन कुमार, स्कूल प्रबंधक समिति अध्यक्ष दिनेश पराशर सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed