{"_id":"67a2199b919397d00a038d61","slug":"karni-sena-celebrated-foundation-day-in-kandaur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131502-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: करणी सेना ने कंदरौर में मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: करणी सेना ने कंदरौर में मनाया स्थापना दिवस
Tue, 04 Feb 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। करणी सेना जिला बिलासपुर ने कंदरौर में स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश भिभौरिया ने की। इस अवसर पर संगठन के सशक्तीकरण और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मुकेश भिभौरिया ने कहा कि करणी सेना एक गैर-राजनीतिक और सामाजिक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य सेवा करना है। उन्होंने बताया कि गोशाला, मंदिर, अस्पताल और विद्यालयों के निर्माण एवं उनके विकास में सहयोग करना संगठन का प्राथमिक ध्येय है। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार प्रदान करना और किसानों को सबल बनाना भी संगठन के प्रमुख उद्देश्य हैं। इस अवसर पर घुमारवीं के युवा अध्यक्ष विशाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।