फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kanta Thakur becomes executive head of Mehathi Panchayat

Bilaspur News: कांता ठाकुर मैहथी पंचायत की बनीं कार्यकारी प्रधान

Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kanta Thakur becomes executive head of Mehathi Panchayat
विवादों के बाद प्रधान, उपप्रधान को किया था निलंबित
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों ने बैठक में सर्वसम्मति से किया चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत मैहथी में वार्ड सदस्य कांता ठाकुर को कार्यकारी प्रधान चुना गया है। इस पंचायत के प्रधान और उपप्रधान को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने विवादों, विकास कार्यों की अनदेखी, जनकल्याणकारी योजनाओं के ठप पड़ने के कारण निलंबित कर दिया था।
सोमवार को सदर खंड विकास कार्यालय से तीन पर्यवेक्षकों की टीम पंचायत पहुंची। पंचायत में सभी पांच वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। पर्यवेक्षकों ने वार्ड सदस्यों को कार्यकारी प्रधान चुनने की प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके बाद सर्वसम्मति से कांता ठाकुर को कार्यकारी प्रधान चुन लिया गया। अब कार्यकारी प्रधान के पास ही पंचायत संबंधी कार्यों की शक्तियां होंगी। पर्यवेक्षकों की टीम में समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी जसवीर साम्बयाल, पंचायत निरीक्षक महेंद्र कुमार और उप पंचायत निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि मैहथी पंचायत की बैठकों में कोरम पूरा न होने के कारण विकास कार्य ठप पड़े थे। पंचायत की मासिक बैठकों में विवादों के चलते कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। 16 दिसंबर को ग्राम सभा के दौरान प्रधान ने पंचायत सचिव श्याम लाल पर काम को लेकर दबाव बनाया और उनकी गाड़ी रोकने की घटना सामने आई, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में अस्पताल में भर्ती हुए। पंचायत कार्यालय के बिजली और पानी के बिल भुगतान न होने के कारण विद्युत बोर्ड ने 7 नवंबर को कनेक्शन काटने का नोटिस जारी किया। उपायुक्त की ओर से जिला स्तर पर गठित कमेटी ने भी जांच में पाया कि प्रधान की मनमानी और पदाधिकारियों के बीच तालमेल की कमी के चलते पंचायत के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके बाद उपायुक्त ने प्रधान और उपप्रधान को पद से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed