फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kanika of Kothipura School stood first in Mathematics Olympiad

Bilaspur News: गणित ओलंपियाड में कोठीपुरा स्कूल की कनिका रहीं प्रथम

Sun, 20 Oct 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kanika of Kothipura School stood first in Mathematics Olympiad
- रघुनाथपुरा स्कूल में बाल विज्ञान सम्मेलन का हुआ समापन
विज्ञापन

-विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, मॉडल कराई गई स्पर्धाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में चल रहे दो दिवसीय खंड स्तरीय 32वां बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हो गया। सम्मेलन में शिक्षा खंड सदर के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सम्मेलन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड और मॉडल प्रतियोगिताएं जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कराई गई। गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कोठीपुरा स्कूल की कनिका पहले, आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर के सचिन दूसरे और डीएवी बरमाणा की प्रियल तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में डीएवी बरमाणा की दिव्या पहले, डीएवी बिलासपुर के निखिल दूसरे और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की चारु प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की शारण्या पहले, डीएवी बिलासपुर के सौरभ दूसरे और बाल पाठशाला बिलासपुर के सूर्या तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर के अमित, प्रत्यक्ष पहले, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के गौरव, आशिमा दूसरे और घाघस स्कूल की निधि, मोहित तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में डीएवी बिलासपुर की कृतिका, श्रुति पहले, डीएवी बरमाणा की भाव्या, चरितान्या दूसरे और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की पारुल, पूर्वी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में डीएवी बरमाणा की मन्नत, दैविक पहले, एसवीएम रौड़ा के विश्रुत, कर्णव दूसरे और डीएवी बिलासपुर के अरनव, दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान मॉडल के सीनियर वर्ग में ग्लोरी पब्लिक स्कूल की सृष्टि पहले, एसवीएम कन्या निहाल की मेघा दूसरे और जुखाला स्कूल के शिवांश तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में डीएवी बिलासपुर के दृश पहले, एसवीएम कन्या निहाल की अशमिता दूसरे और रघुनाथपुरा स्कूल की काम्या तीसरे स्थान पर रही। समारोह के मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान महेंद्र सिंह रहे। उन्होंने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग से पहले स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। गणित ओलंपियाड और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग से पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस मौके पर रघुनाथपुरा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कैंथ, चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के सदर ब्लॉक के समन्वयक सुमन कुमार चड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed