फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kanika became the winner in poster making competition

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कनिका बनी विजेता

Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kanika became the winner in poster making competition
घुमारवीं कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की एनसीसी इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, एचआईवी/एड्स और विविधता में एकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई।
इन गतिविधियों का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों में इन सामाजिक मुद्दों के प्रति समझ विकसित करना था। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, विचारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समस्याओं को उजागर किया। प्रतियोगिता में कनिका ने पहला, राहुल, शिवानी ने दूसरा, शिवानी शर्मा, शिवांश और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य राम कृष्ण ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी प्रभारी राजीव शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कैडेट्स की सराहना की। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रीतम लाल, कैडेट्स राहुल, अतुल, पायल, नैना सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed