फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kandaur and Kothi bridge become resting place for abandoned cattle

Bilaspur News: कंदरौर और कोठी पुल लावारिस मवेशियों का बने आरामगाह

Sun, 05 May 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kandaur and Kothi bridge become resting place for abandoned cattle
- झुंडों में बैठे रहने से राहगीर और वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

- रात के अंधेरे में हो सकता है कोई भी बड़ा हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग पर कंदरौर और कोठी पुल को लावारिस पशुओं ने अपना आरामगाह बना लिया है। पुलों पर लावारिस पशुओं के डेरा डाले रहने से जहां एक ओर यातायात व्यवस्था चरमरा रही है वहीं राहगीरों को भी खतरा बना हुआ है।

हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। लावारिस मवेशी पुलों पर बैठने के अलावा यह मार्ग पर भी झुंड पर घूमते रहते हैं। इससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। रात होने पर पुल और मार्ग पर अंधेरा होने की वजह से कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। इस गंभीर समस्या का अभी तक कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। अब तो लावारिस पशु हमलावर होने लगे हैं। राहगीरों पर इनके हमले किसी से छिपे नहीं हैं। जिले में लावारिस पशुओं की बढ़ती तादाद न केवल किसानों बल्कि लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन चुकी है। विकराल होती समस्या के प्रति भले ही प्रशासन का सुस्त रवैया लोगों की जान को खतरे में डालता हुआ प्रतीत हो रहा है। लोगों ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed