फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kalol and Daslehra won the matches in volleyball competition.

Bilaspur News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में कलोल और दसलेहड़ा ने जीते मैच

Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kalol and Daslehra won the matches in volleyball competition.
झंडूता में खंड स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि विधायक जीत राम कटवाल व चेतना
- बरठीं में शुरू हुई खंड स्तरीय कहलूर वॉलीबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन

- नशे से दूर रखने के लिए खेलो का आयोजन का होना जरूरी : हरीश

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं में दो दिवसीय खंड स्तरीय कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हुआ। अध्यक्षता चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल उपस्थित हुए।

चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने बताया कि खंड स्तर की इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपये, उपविजेता टीम को 11,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5000 रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर का आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा, जिसकी पुरस्कार राशि प्रथम स्थान 51,000 रुपये, द्वितीय 31,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस खंड स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में 20 टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। नड्डा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलो और इस तरह के आयोजनों का होना बहुत आवश्यक है। खेलों के माध्यम से युवाओं में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ सुदृढ़ समाज का भी गठन होता है। चैंपियनशिप के पहले दिन समोह और कलोल का मैच हुआ जिसमें कलोल विजय रहा। दूसरा मैच बड़गांव और दसलेहड़ा की टीम का हुआ, जिसमें दसलेहड़ा की टीम विजय रही। कार्यक्रम में पाठशाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देवांश चंदेल, डॉ. रामप्रकाश, राकेश गौतम, मनोज लक्खा, प्रधानाचार्य टीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।

झंडूता में खंड स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि विधायक जीत राम कटवाल व चेतना

झंडूता में खंड स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि विधायक जीत राम कटवाल व चेतना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed