फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kahlur Volleyball Championship will start in the district from January 11.

Bilaspur News: जिले में 11 जनवरी से शुरू होगी कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप

Wed, 27 Nov 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kahlur Volleyball Championship will start in the district from January 11.
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते समाजसेवी व चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा व
-खंड स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तर पर लेंगी भाग
विज्ञापन

-चेतना संस्था व अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेतना संस्था और अदाणी फाउंडेशन की ओर से जिला स्तरीय कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में बिलासपुर जिले के युवा भाग लेंगे। यह जानकारी चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने दी।
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप पहले खंड स्तर पर होगी। 11 व 12 जनवरी को झंडूता, 19 जनवरी व 2 फरवरी को श्री नयना देवी जी, 25 व 26 जनवरी को घुमारवीं और 8 व फरवरी को सदर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

खंड स्तर पर पहले तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें जिला स्तर पर चैंपियनशिप में भाग लेंगी। जिला स्तरीय चैंपियनशिप 16 फरवरी को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के सफल संचालन के लिए हर खंड में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए 1 दिसंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 20 दिसंबर तक चलेगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी व दो कोच पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतिभागी संबंधित खंड का निवासी होना चाहिए। इसमें कोई आयु सीमा नहीं है। पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड देना अनिवार्य है। सभी मुकाबले नॉकआउट खेले जाएंगे और पूरे नियमों के साथ होंगे। टीम के पास एक किट होना अनिवार्य है। खंड स्तर पर विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार और तृतीय स्थान पर 5100 रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। वहीं जिला स्तर पर विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 31 हजार और तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तिथियों में परिवर्तन हो सकता है। इस मौके पर एसीसी प्लांट हैड संदीप, अदाणी सीएसआर हैड हितेंद्र कपूर और स्वदेश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
हरीश नड्डा ने कहा कि यह कोई पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं है और न ही किसी विचारधारा से संबंधित है। यह केवल युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक माध्यम है। जिले में वॉलीबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी है चैंपियनशिप का उद्देश्य उन खिलाडिय़ों को प्लेटफार्म देना है। किसी भी पार्टी और विचारधारा का व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि चेतना संस्था इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ावा दे रही है। इस बार अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर यह चैंपियनशिप होगी। संस्था का प्रयास है कि इस चैंपियनशिप को हर साल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed