फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jyoti secured first place in the speech competition

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में ज्योति ने हासिल किया पहला स्थान

Mon, 05 Feb 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jyoti secured first place in the speech competition
- शहर के निजी संस्थान में मनाया विश्व कैंसर दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिलासपुर की ओर से विश्व कैंसर दिवस का आयोजन शहर स्थित एक निजी संस्थान में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रभारी अनूप शर्मा ने की।


संस्थान के विद्यार्थियों के लिए भाषण और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी ने पहला, हितेश शर्मा ने दूसरा और शिवानी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पंकज कुमार ने पहला, आर्यन कौशल ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि जब हमारे शरीर में कुछ सेल अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं तो यह कैंसर की शुरुआत होती है। अनियंत्रित रूप से बढ़ रहीं यह कोशिकाएं इतनी शक्तिशाली होती हैं कि यह शरीर की सामान्य सेल्स में घुसपैठ करके उन्हें नष्ट कर देती हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर के लक्षण किसी व्यक्ति के शरीर में असामान्य गांठ का होना, थकावट होना, आवाज में बदलाव, अचानक वजन कम होना या बढ़ना, त्वचा में बदलाव होना जैसे त्वचा पीली या लाल या रंग गहरा होना, घाव जल्दी न भरना, तिल और मस्सों में बदलाव होना, खांसी और सांस लेने में तकलीफ, निगलने में दिक्कत होना अपच की समस्या या खाने के बाद बेचैनी होना है। अगर किसी व्यक्ति में इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। उन्होंने कहा कि भारत में ज्यादातर लोगों को ब्रेस्ट कैंसर, लीवर, ओरल कैविटी, पेट, सर्वाइकल कैंसर कोलोरेक्टल कैंसर होता है। इसके अलावा भी शरीर के अन्य भागों में भी कैंसर हो सकता है जैसे आंख का कैंसर, स्किन कैंसर, हड्डी का कैंसर। भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर एक बड़ी समस्या है। 10 में से 6 महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित होती हैं। महिला को स्तन में अगर दर्द या कोई और समस्या लगती है तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से परामर्श लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पुरुष अत्यधिक गुटका, खैनी, तंबाकू या शराब का सेवन करते हैं उनमें कैंसर होने की अधिक संभावना होती है। इसके बारे में लोगों और युवाओं को जानकारी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed