फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Just one teacher in Chanjiyar school to teach 5 classes

छंजियार स्कूल में तीन साल से पांच कक्षाओं को पढ़ा रहा एक अध्यापक

Fri, 10 Jun 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Just one teacher in Chanjiyar school to teach 5 classes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल के राजकीय प्राथमिक स्कूल छंजियार में शिक्षकों की कमी विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा बन रही है। स्कूल में पांच कक्षाओं को एक ही अध्यापक पढ़ा रहा है। तीन साल से शिक्षकों की कमी बनी है। बावजूद इसके, शिक्षा महकमा आंखें मूंदे बैठा है।
स्कूल में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक 22 विद्यार्थी हैं। एक शिक्षक अलग-अलग कक्षाओं के इन बच्चों को विभिन्न विषय पढ़ा रहा है। हालात यह है कि शिक्षक एक कक्षा को पढ़ाने जाते हैं तो चार कक्षाएं खाली रह जाती हैं। शिक्षक को शिक्षा विभाग से जुड़े स्कूल के काम से बाहर जाना पड़ता है तो अस्थायी व्यवस्था के तहत शिक्षक भेजकर पठन-पाठन की औपचारिकता पूरी हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान संतोष कुमारी के अनुसार शिक्षकों की कमी के बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। स्थानीय विधायक व मंत्री राजेंद्र गर्ग को भी इस बारे जानकारी दी गई। अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब सभी अभिभावक स्कूल से बच्चों को निकालने की बात कर उन्हें निजी स्कूल में भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में घुमारवीं शिक्षा खंड -एक की प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मधु आशा ने कहा कि क्षेत्र के 24 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी है। तीन साल से जेबीटी शिक्षकों का चयन न होने से यह दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही नई नियुक्तियां होती है स्कूलों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed