फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jukhala dite organised a seminar on variour issues

Bilaspur News: शिक्षकों को दिया यू डायस प्लस रिपोर्ट भरने का प्रशिक्षण

Fri, 19 Jan 2024 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
jukhala dite organised a seminar on variour issues
शिक्षकों को दिया यू डायस प्लस रिपोर्ट भरने का प्रशिक्षण
विज्ञापन

-डाइट जुखाला में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) और यूनिफाइड डिस्ट्रक्टि इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यू डायस प्लस) विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डाइट प्रधानाचार्य और जिला परियोजना अधिकारी दीप चंद गौतम ने की।


कार्यशाला में यादवेंद्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक महेंद्र गर्ग से सभी को स्कूल, खंड और जिला स्तर पर पीजीआई और यू डायस प्लस रिपोर्ट भरने के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में सतीश कौशल ने ऑनलाइन मोड विषय पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानाचार्य दीप चंद गौतम ने सभी से कार्यशाला में दी गई जानकारियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यशाला में सभी खंडों से खंड परियोजना अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों, मुख्याध्यापक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और केंद्र मुख्य शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता सोमदत्त कालिया, डॉ. पुष्पराज, कुलदीप चंद, प्रेम लाल, कुलदीप धीमान, राकेश संधू, चंद्रकांत, अतुल शर्मा, सचिन कुमार, उपासना शर्मा, सुभाष शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed