{"_id":"66fbed017ae8288db20b7aa6","slug":"jp-nadda-on-4th-in-bilaspur-preparations-for-the-function-in-full-swing-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-124246-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जेपी नड्डा 4 को बिलासपुर में, समारोह की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जेपी नड्डा 4 को बिलासपुर में, समारोह की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
- विधायक त्रिलोक जमवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
- 4 अक्तूबर को रौड़ा सेक्टर स्थित ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन समारोह के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 4 अक्तूबर को शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाने वाले इस समारोह के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
मंगलवार को सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ऑडिटोरियम में समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाए जाने के बाद जगत प्रकाश नड्डा 4 अक्तूबर को पहली बार बिलासपुर आ रहे हैं। उन्हें राज्यसभा का नेता भी बनाया गया है। उनका स्वागत करने के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन करके जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर के साथ ही चमन गुप्ता, मोहित सांख्यान, विशाल दीप वर्मा, राजेश और क्रांति ठाकुर को सभा स्थल का जिम्मा सौंपा गया है। पेयजल व्यवस्था अनुसूचित जाति मोर्चा संभालेगा। भोजन व्यवस्था का दायित्व भीम चंदेल, देवेश चंदेल, संजीव डोगरा, अनूप और हेमराज को दिया गया है। सभा स्थल के साथ ही स्वदेश ठाकुर को मीडिया कमेटी में भी शामिल किया गया है। सोनल शर्मा और सुनील शर्मा उनके साथ होंगे। नड्डा से मुलाकात करने वाले धार्मिक और सामाजिक संगठनों की व्यवस्था मदन राणा देखेंगे। यातायात व्यवस्था पूर्व सैनिक मोर्चा संभालेगा, जबकि स्वच्छता की जिम्मेदारी नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम के पास होगी। सोशल मीडिया कमेटी में सुनील राणा और अरविंद मेहता, साजसज्जा कमेटी में बृजलाल ठाकुर, रोहित ठाकुर, दिनेश ठाकुर, मनोज चंदेल और देवांश चंदेल और प्रचार कमेटी में भीम चंदेल और प्यारेलाल चौधरी को शामिल किया गया है।