फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JP Nadda became the architect of Himachal's development: Rakesh

हिमाचल के विकास के शिल्पी बने जेपी नड्डा : राकेश

Thu, 10 Apr 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda became the architect of Himachal's development: Rakesh
सदर भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत: भाजपा मीडिया
-सदर, श्री नयना देवी जी में हुआ भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान
विज्ञापन

-राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है भाजपा

-विपक्षी दल भी भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानने पर मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधायक सुंदरनगर राकेश जमवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भी भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानने पर मजबूर हैं, जो पार्टी की मजबूत संगठनात्मक क्षमता और विचारधारा का प्रमाण है।
राकेश जमवाल वीरवार को बिलासपुर और श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सम्मेलनों में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक रणधीर शर्मा और विधायक त्रिलोक जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राकेश जमवाल ने कहा कि बिलासपुर की धरती ने भाजपा को जेपी नड्डा के रूप में ऐसा मार्गदर्शक दिया है, जिन्होंने एम्स बिलासपुर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हिम केयर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से गरीबों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है, जो भाजपा सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। भाजपा ने कभी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं की और अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को आधार बनाकर पार्टी ने अंत्योदय के सिद्धांत को जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 27,000 सक्रिय सदस्य और 18 लाख प्राथमिक सदस्य हैं, जो पार्टी की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते दशक में राष्ट्रीय राजमार्ग, हवाई अड्डों, आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेजों और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन

डिजिटल क्रांति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने फाइव जी, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल सेवाओं में बड़ी छलांग लगाई है। वहीं, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना की जीत है। विधायक राकेश जमवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। सम्मेलन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, मंडल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, पवन ठाकुर, जिंदू राम, रामलाल, कुलदीप ठाकुर, कमल गौतम, बिमला, नीना कौशल, भुवनेश्वरी सहित महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सदर भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत: भाजपा मीडिया

सदर भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत: भाजपा मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed