Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jivan Ram will ensure the completion of the remaining work on the Bhanupalli-Bilaspur rail line.

Bilaspur News: भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के शेष कार्य पूरे करवाएंगे जीवन राम

Mon, 02 Nov 2026 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jivan Ram will ensure the completion of the remaining work on the Bhanupalli-Bilaspur rail line.
रेल विकास निगम लिमिटेड के अपर महाप्रबंधक (सिग्नल एवं दूरसंचार) जीवन राम शर्मा। संवाद
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन परियोजना के शेष कार्यों को पूरा करवाने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने अनुभवी अधिकारी जीवन राम शर्मा को एक साल का सेवा विस्तार दिया है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर 2026 को रेलवे सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वह दो नवंबर से 31 अक्तूबर 2027 तक अनुबंध आधार पर सेवाएं देंगे। उन्हें चंडीगढ़ परियोजना कार्यान्वयन इकाई में अपर महाप्रबंधक (सिग्नल एवं दूरसंचार) नियुक्त किया गया है। निगम ने 30 अक्तूबर को पुनर्नियुक्ति का प्रस्ताव जारी किया है। शर्मा ने भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन परियोजना में कई महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य संभाले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भानुपल्ली स्टेशन की डायवर्सन लाइन चालू करवाने के साथ भानुपल्ली-धरोट रेलखंड की सिग्नलिंग एवं दूरसंचार योजनाएं तैयार करवाने और उनका अनुमोदन कराने में योगदान दिया है। टनलों में संचार व्यवस्था के लिए निविदा दस्तावेज तैयार करने तथा तकनीकी अनुमानों के संशोधन और परीक्षण का काम भी संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे सिग्नलिंग और दूरसंचार के क्षेत्र में शर्मा को लंबा अनुभव है। उन्होंने अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता और मुरादाबाद मंडल में सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता के रूप में सेवाएं दी हैं। बरेली-लखनऊ और रोजा-सीतापुर रेलखंडों पर पुरानी सिग्नलिंग व्यवस्था को आधुनिक प्रणाली में बदलने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। 12 जनवरी 2022 से आरवीएनएल के चंडीगढ़ कार्यालय में कार्यरत शर्मा ने राजपुरा-बठिंडा दोहरीकरण परियोजना में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

अब उनके अनुभव का लाभ बिलासपुर और बैरी की ओर रेललाइन के लंबित सिग्नलिंग, दूरसंचार और टनल कम्युनिकेशन कार्यों को पूरा करने में मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed