Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jila parished election in bilaspur

जिप की बैठक आज, अध्यक्ष पद पर संशय बरकरार

Sun, 31 Jan 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
jila parished election in bilaspur
बिलासपुर। भाजपा और कांग्रेस जिप अध्यक्ष पद के लिए बहुमत नहीं जुटा पाई है। दोनों ही दल निर्दलियों को साथ लाने में नाकामयाब रहे हैं। सोमवार को जिला परिषद सदस्यों की बैठक बिलासपुर में होगी। अगर सहमति बनी तो इसी दिन अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। अगर बात नहीं बनी तो 4 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के बाद ही तय होगा कि बिलासपुर जिप अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा।
विज्ञापन

जिला परिषद की 14 सीटों में से 6 भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। वहीं 3 सीटें कांग्रेस जीती है। पांच निर्दलीय जीते हैं। पांच में से तीन सदस्य कांग्रेस विचारधारा के हैं। भाजपा को अध्यक्ष पद तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो सीटों की आवश्यकता है। वहीं कांग्रेस को पांच सीटें चाहिए। लेकिन अभी तक दोनों ही आठ का आंकड़ा जुटाने में सफल नहीं हुए हैं। भाजपा समर्थित कई ऐसे चेहरे जीत कर आए हैं, जो अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। इनमें कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को हराने वाली विमला और भारी मतों से जीतकर आए मान सिंह प्रमुख हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस में भी युवा सदस्य शालू है जिसने भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा ठाकुर को हराया है, वहीं बैहना ब्राह्मणा से प्रोमिला वासु जीतकर आई हैं। अभी तक दोनों ही तरफ निर्दलियों की गोटियां फिट नहीं हो पाई हैं। किसी भी पार्टी को निर्दलियों का समर्थन लेने के लिए अध्यक्ष पद देना होगा। सोमवार को देखना होगा कि अध्यक्ष पद के लिए बैठक में बात बन पाती है या नहीं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव के बाद ही जिला को जिप अध्यक्ष मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed