फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jila parishad election in bilaspur

भाजपा ने बनाई जिप बैठक से दूरी, नहीं हुई अध्यक्ष की ताजपोशी

Mon, 01 Feb 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
jila parishad election in bilaspur
बिलासपुर। जिला परिषद की बैठक से भाजपा समर्थित सदस्यों ने दूरी बनाए रखी। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय जीतकर आए सात सदस्य बैठक में पहुंचे। लेकिन कोरम पूरा न होने से अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं हो पाई। कांग्रेस ने दावा किया है कि जिप अध्यक्ष उन्हीं का होगा। कांग्रेस का दावा कितना सही है यह तो अब चार फरवरी को होने वाले चुनाव में ही पता चलेगा। लेकिन तब तक जिप अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला परिषद के चुनाव परिणाम घोषित होने के नौ दिन बाद भी भाजपा और कांग्रेस जिप अध्यक्ष बनाने में नाकाम रही हैं। हालांकि दोनों ही पार्टियां अध्यक्ष पद का दावा कर रही हैं। निर्दलियों की पांच सीटें होने के कारण कोई भी बहुमत जुटाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। जिप चुनावों में भाजपा को छह सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस को तीन और पांच निर्दलीय जीतकर आए हैं। अध्यक्ष बनाने के लिए आठ सीटों की जरूरत है। इसके चलते कोई भी अध्यक्ष नहीं बना सका है। दोनों ही पार्टियां निर्दलियों को अपने पाले में करने में लगी हैं। सोमवार को बैठक में भाजपा समर्थित किसी भी सदस्य ने भाग नहीं लिया। सोमवार को बैठक में कांग्रेस के तीन और चार निर्दलीय सदस्य पहुंचे। वहीं एक निर्दलीय और छह भाजपा समर्थित बैठक से नदारद रहे। कांग्रेस का कहना है कि निर्दलीय उनके साथ हैं। जिप अध्यक्ष कांग्रेस का ही होगा। सोमवार को अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं हो पाई। लेकिन अब 4 फरवरी को चुनाव में तय हो जाएगा कि अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed