फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jila parishad election

जेजवीं जिप वार्ड में भाजपा ने खोया जनाधार, खली कौंडल की कमी

Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
jila parishad election
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिला परिषद वार्ड जेजवीं में भाजपा ने अपना जनाधार खो दिया है। इस वार्ड से विधायक जेआर कटवाल के करीबी उम्मीदवार कुलदीप कुमार चौथे स्थान पर रहे। इन चुनावों में भाजपा को रिखीराम कौंडल की कमी खली।
विज्ञापन

बीते लगातार चार चुनावों में जेजवीं वार्ड में भाजपा का दबदबा रहा है। जेजवीं जिला परिषद वार्ड में झंडूता विधानसभा की 14 ग्राम पंचायतें आती हैं। इनमें कुल मतदाता 23648 हैं।11455 महिलाएं व 12193 पुरुष मतदाता हैं। 2021 के चुनाव में 18510 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 231 मतदाताओं ने नोटा पर मुहर लगाई। निर्दलीय उम्मीदवार राज कुमार ने 6122 मत लेकर जीत हासिल की। जबकि दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार श्याम लाल को 3210 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार रसम सिंह चंदेल को 3130 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार एवं विधायक जीतराम कटवाल के नजदीकी कुलदीप कुमार शर्मा 3042 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस के अनिल कुमार को मात्र 2139 मत ही मिल पाए।
विज्ञापन

चुनावों से पूर्व भाजपा टिकट की दौड़ में कुलदीप कुमार व रसम सिंह चंदेल थे। लेकिन विधायक जीतराम कटवाल के नजदीकी होने का लाभ कुलदीप को मिला। उधर, कांग्रेस से अनिल कुमार, राज कुमार व श्याम लाल दौड़ में थे। लेकिन संगठन में पकड़ का लाभ अनिल को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed