फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jhandutta Congress deliberated on strengthening the organization down to the booth level.

Bilaspur News: झंडूता कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर किया मंथन

Fri, 25 Sep 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jhandutta Congress deliberated on strengthening the organization down to the booth level.
कलोल में आयोजित बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता। स्रोत: कांग्रेस
कलोल में बैठक, सह प्रभारी चेतन चौहान ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता ब्लॉक कांग्रेस की ओर से संगठन की मजबूती को लेकर कलोल में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कौशल ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी चेतन चौहान और प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी चेतन चौहान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कुछ फैसलों पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के विवाद को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से अन्य सदस्यों की सहमति के बिना लिए गए फैसलों को लेकर भी सवाल उठाए। चेतन चौहान ने कहा कि कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में अंजना धीमान, विजय कौशल, मानेंद्र सिंह चंदेल, राकेश मैहता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मृदला चंदेल, कर्ण चंदेल, चंद्रशेखर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed