फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jhanduta-Bhadoli Kalan-Mandwa road closed until August 9 due to landslide risk

Bilaspur News: भूस्खलन के खतरे से झंडूता-भडोलीकलां-मांडवा सड़क 9 अगस्त तक बंद

Sat, 11 Jul 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jhanduta-Bhadoli Kalan-Mandwa road closed until August 9 due to landslide risk
झंडूता की बरड़ सड़क, जिसे बंद किया गया है। संवाद
सुन्हाणी-घुमारवीं मार्ग भी 31 जुलाई तक रहेगा बंद, मरम्मत कार्य के चलते प्रशासन ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। बरसात के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के दो प्रमुख सड़क मार्गों को अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए झंडूता-भडोलीकलां-मांडवा सड़क मार्ग को आगामी 9 अगस्त तक और सुन्हाणी-घुमारवीं सड़क मार्ग वाया बरड़ को 31 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के अंतर्गत आने वाले झंडूता-भडोलीकलां-मांडवा सड़क मार्ग पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहनों को भडोलीकलां-कलोल जाने के लिए भल्लू-भलगाड़-मलारी मार्ग और कलोल-जेजवीं की ओर से आने वाले वाहनों को झंडूता-नंदनगरांव सड़क मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग मंडल घुमारवीं के तहत सुन्हाणी-घुमारवीं सड़क मार्ग वाया बरड़ पर आवश्यक मरम्मत कार्य चल रहा है। सड़क की मरम्मत सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरी करने के लिए इस मार्ग को आगामी 31 जुलाई तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान सुन्हाणी से घुमारवीं जाने वाले वाहनों को बरठीं-निहारी-घुमारवीं और बरठीं-पनौल-घुमारवीं वैकल्पिक मार्गों से होकर आवाजाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद किए गए मार्गों पर यात्रा करने का प्रयास न करें और केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। प्रशासन ने कहा है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और सड़क मरम्मत कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed