{"_id":"571e1cc64f1c1bed50a914f9","slug":"jewellar-closed-shop-to-protest-against-excise-tex","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों ने फिर शुरू किया आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों ने फिर शुरू किया आंदोलन
Updated Mon, 25 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने और टीसीएस के विरोध डटे स्वर्णकारों ने फिर से दुकानें बंद कर दी हैं। देश व्यापी बंद के आह्वान पर व्यापारिक प्रतिष्ठान 25 से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे। स्वर्णकारों का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने और टीसीएस लगने से छोटे कारोबारियों का कारोबार खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
इसके विरोध में काफी समय से विरोध किया जा रहा है, लेकिन कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आया है। इस बारे में बीती आठ मार्च को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन प्रेषित किया था।
विज्ञापन
साथ ही कई बार विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आए हैं। इससे स्वर्णकारों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। जिला स्वर्णकार संघ के प्रधान प्रेम सोनी ने बताया कि 27 अप्रैल तक स्वर्णकारों की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने और टीसीएस के विरोध को लेकर स्वर्णकारों ने पहले भी दुकानें बंद रखीं थी। इससे जहां सोने-चांदी सहित अन्य गहनों का कारोबार प्रभावित हुआ था, वहीं ग्राहकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।