{"_id":"65ad111228c8f01d20058b5b","slug":"jewelery-and-one-lakh-rupees-stolen-from-home-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-12042-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घर से गहने और एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घर से गहने और एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
वारदात के समय घर के सदस्य गए थे बाहर
सिटी चौकी पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। अब रौड़ा सेक्टर के एक घर से लाखों रुपये के गहने और एक लाख रुपये नकद चोरी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार कुछ दिनों से बाहर गया था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सीटी चौकी में मामले की शिकायत दी गई है। विजेंद्र कुमार निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। शनिवार को जब घर वापस आए तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा था। लॉकर में सोने के बेसर, टीक, 3 सेट टॉप्स, चेन सेट, मंगलसूत्र, चक और नकद एक लाख रुपये रखा था, जो चोरी हो गए हैं।
बता दें कि पिछले कुछ माह से शहर में चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। इससे पहले एक कंपनी के कार्यालय, सरकारी कार्यालय में भी चोरी हुई थी। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि रौड़ा सेक्टर में हुई चोरी के मामले की जांच की जा रही है।