{"_id":"6aa1a7ca881289b5da0337a6","slug":"jejvi-and-jhanduta-schools-jointly-emerged-as-winners-in-the-march-past-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167375-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मार्चपास्ट में जेजवी और झंडूता स्कूल संयुक्त रूप से बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मार्चपास्ट में जेजवी और झंडूता स्कूल संयुक्त रूप से बने विजेता
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहड़ा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को
नखलेहड़ा स्कूल में झंडूता खंड के 14 स्कूलों की 157 छात्रा खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहड़ा में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें झंडूता खंड के 14 स्कूलों की 157 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छात्रा खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सभी खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मार्चपास्ट में जेजवी स्कूल और झंडूता स्कूल संयुक्त रूप से विजेता बने। वॉलीबाल में कलोल स्कूल विजेता और घराण स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में कलोल स्कूल विजेता और शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता उपविजेता रहा। कबड्डी में झंडूता स्कूल विजेता और शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता उपविजेता रहा। खो-खो में डाहड स्कूल विजेता और जेजवीं स्कूल उपविजेता रहा। ऑलराउंडर बेस्ट का खिताब कलोल स्कूल ने जीता। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार, स्टाफ, एसएमसी प्रधान निशा आदि उपस्थित रहे।