फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jatin from JNV Bilaspur triumphs at the regional seminar.

Bilaspur News: जेएनवी बिलासपुर के जतिन ने क्षेत्रीय सेमिनार में मारी बाजी

Sun, 23 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jatin from JNV Bilaspur triumphs at the regional seminar.
सोलन में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में जेएनवी कोठीपुरा के विद्यार्थी। स्रोत: जागरूक पाठ
चार मॉडल भी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित, अहमदाबाद में देशभर के विद्यार्थियों के बीच दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और पर्यावरण के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थी मास्टर जतिन ने सेमिनार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, हिमाचल प्रदेश क्लस्टर के चार मॉडल भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। अब विद्यार्थी अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं सेमिनार प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर में 17 और 18 अगस्त को क्लस्टर स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। इसमें हिमाचल प्रदेश क्लस्टर से 14 मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनमें से चार उत्कृष्ट मॉडलों का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। चयनित मॉडलों को 20 और 21 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसी दौरान जेएनवी बिलासपुर के मास्टर जतिन ने सेमिनार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने सेमिनार रसायन विज्ञान के प्रवक्ता अनिल कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जतिन की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य राकेश कटोच ने जतिन सहित सभी चयनित विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी अपने मॉडल और सेमिनार के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed