{"_id":"6a9f0ae21c7acb1cb20eba96","slug":"jaddu-kuljyar-advances-to-the-next-round-in-badminton-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167186-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैडमिंटन में जड्डू कुल्जयार ने अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैडमिंटन में जड्डू कुल्जयार ने अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन
नखलेहड़ा स्कूल में खेलों के शुभारंभ अवसर पर मार्च पास्ट प्रस्तुत करती हुई छात्राएं।
नखलेहड़ा स्कूल में झंडूता खंड के 14 स्कूलों की 157 छात्रा खिलाड़ी ले रही भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहड़ा में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें झंडूता खंड के 14 स्कूलों की 157 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छात्रा खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कर्नल जसवंत सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सभी खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को पांच हजार रुपये और अपनी लिखी हुई पुस्तकें भेंट की। खेल प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन बैडमिंटन में जड्डू कुल्जयार ने जबलू को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, कबड्डी में जेजवीं स्कूल ने झंडूता स्कूल को हराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार, स्टाफ, चैन सिंह, एसएमसी प्रधान निशा, पंकज पटियाल आदि उपस्थित रहे।